अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.4K reads

अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली
हर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

ख़ुश-गुमानी ये हुई सूख गया जब दरिया
रेत से अब मिरी कश्ती है उभरने वाली

ख़ुशबुओं के नए झोंके हैं हर इक धड़कन में
कौन सी रूत है मिरे दिल में ठहरने वाली

कुछ परिंदे हैं मगन मौसमी परवाज़ों में
एक आँधी है पर-ओ-बाल कतरने वाली

हम भी अब सीख गए सब्ज़ पसीने की ज़बाँ
संग-ज़ारों की जबीनें हैं सँवरने वाली

तेज़ धुन पर थे सभी रक़्स में क्यूँ कर सुनते
चंद लम्हों में बलाएँ थीं उतरने वाली

बस उसी वक़्त कई ज्वाला-मुखी फूट पड़े
मोतियों से मिरी हर नाव थी भरने वाली

ढक लिया चाँद के चेहरे को सियह बादल ने
चाँदनी थी मिरे आँगन में उतरने वाली
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

    चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैंअब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

    12.3K reads
  2. गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

    गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआसोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  3. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.3K reads
  4. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads
  5. क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभी - अम्बर बहराईची

    क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभीदश्त-ए-बे-सब्ज़ में और धूप नगर में हैं अभी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like