चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.3K reads

चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं
अब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

हाथों में सूरज ले कर क्यूँ फिरते हैं
इस बस्ती में अब दीदा-वर कितने हैं

क़द्रों की शब-रेज़ी पर हैरानी क्यूँ
ज़ेहनों में अब काले सूरज पलते हैं

हर भरे जंगल कट कर अब शहर हुए
बंजारे की आँखों में सन्नाटे हैं

फूलों वाले टापू तो ग़र्क़ाब हुए
आग अगले नए जज़ीरे उभरे हैं

उस के बोसीदा-कपड़ों पर मत जाओ
मस्त क़लंदर की झोली में हीरे हैं

ज़िक्र करो हो मुझ से क्या तुग़्यानी का
साहिल पर ही अपने रेन बसेरे हैं

इस वादी का तो दस्तूर निराला है
फूल सरों पर कंकर पत्थर ढोते हैं

‘अम्बर’ लाख सवा पंखी मौसम आएँ
वोलों की ज़द में अनमोल परिंदे हैं
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

    अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वालीहर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

    12.4K reads
  2. गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

    गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआसोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  3. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.3K reads
  4. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads
  5. क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभी - अम्बर बहराईची

    क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभीदश्त-ए-बे-सब्ज़ में और धूप नगर में हैं अभी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like