गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.4K reads

गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ
सोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

नहर किनारे एक समुंदर प्यासा है
ढलते हुए सूरज का सीना चाक हुआ

इक शफ़्फ़ाफ़ तबीअत वाला सहराई
शहर में रह कर किस दर्जा चालाक हुआ

शब उजली दस्तारें क्या सर-गर्म हुईं
भोर समय सारा मंज़र नमनाक हुआ

वो तो उजालों जैसा था उस की ख़ातिर
आने वाला हर लम्हा सफ़्फ़ाक हुआ

ख़ाल-ओ-ख़द मंज़र पैकर और गुल बूटे
ख़ूब हुए मेरे हाथों में चाक हुआ

इक तालाब की लहरों से लड़ते लड़ते
वो भी काले दरिया का पैराक हुआ

मौसम ने करवट ली क्या आँधी आई
अब के तो कोहसार ख़स-ओ-ख़ाशाक हुआ

बातिन की सारी लहरें थीं जोबन पर
उस के आरिज़ का तिल भी बेबाक हुआ

चंद सुहाने मंज़र कुछ कड़वी यादें
आख़िर ‘अम्बर’ का भी क़िस्सा पाक हुआ
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

    अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वालीहर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

    12.4K reads
  2. चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

    चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैंअब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

    12.3K reads
  3. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.4K reads
  4. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads
  5. क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभी - अम्बर बहराईची

    क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभीदश्त-ए-बे-सब्ज़ में और धूप नगर में हैं अभी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like