क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभी - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.4K reads

क्यूँ न हों शाद कि हम राहगुज़र में हैं अभी
दश्त-ए-बे-सब्ज़ में और धूप नगर में हैं अभी

सुर्ख़ आज़र ही मिरे ज़ख़्मों पे न हो यूँ मसरूर
कई शहपर मिरे टूटे हुए पर में हैं अभी

इन धुँदलकों की हर इक चाल तो शातिर है मगर
नुक़रई नक़्श मिरे दस्त-ए-हुनर में हैं अभी

उम्र भर मैं तो रहा ख़ाना-बदोशी में इधर
कुछ कबूतर मिरे अस्लाफ़ के घर में हैं अभी

एक मुद्दत से कोई सब्ज़ न उभरा इस में
घोंसले चील के बे-बर्ग शजर में हैं अभी

शहर की धूल फ़ज़ाएँ ही मुक़द्दर में रहीं
आम के बोर मगर मेरी नज़र में हैं अभी

राख के ढेर पे मातम न करो देखो भी
कई शोले किसी बे-जान शरर में हैं अभी

एह साहिर कभी गुज़रा था इधर से ‘अम्बर’
जा-ए-हैरत कि सभी उस के असर में हैं अभी
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

    अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वालीहर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

    12.4K reads
  2. चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

    चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैंअब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

    12.3K reads
  3. गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

    गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआसोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.4K reads
  5. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी