साठ के पार

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

हर साल कितनी ही मौतें होती हैं

जेठ की गर्मी में

पौष के जाड़े में

इस तरह नहीं आती

श्मशान में

राख के ढेर के लिए जगह नहीं बची

मेरे शरीर की मृत कोशिकाएँ

अब किस आस में हरी हैं

साठ के पार

एक-एक साल बढ़ती उम्र

कितनी अकारथ लगती है

एक-एक वक़्त का जीना

कितना दूभर होता जा रहा है

मैं अपने ही घर में

शरणार्थी की तरह

इस पेड़ के नीचे

कब तक पड़ा रहूँगा

इस जीवन को

फटे-पुराने कपड़ों की तरह

कब तक सिलता रहूँगा

बेटा, रोटी की बात नहीं है

जली हुई इच्छाओं के शरीर को

अब लकड़ी के सिवा क्या चाहिए।

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like