फ़ौजियों के कीलदार बूटों की धुन
दिन-रात शांति-मंत्र का जाप करती है
खिड़की, दीवार और चौराहों से
बच्चे, बूढ़े और औरतों के दिलों से
जब भी आवाज़ आती है
तब एके-47 की नली से निकलता है
शांति-शांति का उच्चारण
जिन जगहों पर फ़ौज ज़्यादा होती है
हमेशा शांतिनुमा भय बना रहता है
इतिहास के सबसे डरावने चौराहे वे होते हैं
जहाँ सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम होते हैं।








