पटवारी

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

सरकार का पटवारी गाँव आता

खीर-पुएँ खाता

अनपढ़ किसानों की ज़मीनों को

अपने थैले में रखे होने की धमकियाँ देता

जैसे कि उसने वश में कर लिया हो

गाँव का सारा भूगोल

पिताजी अक्सर कहा करते थे :

'तू पटवारी बन जाता तो अच्छा होता

बची रहती हमारी पुश्तैनी ज़मीन

बची रहती हमारे पुरखों की लाज...'

बेटा, सौ रुपए के नोट को

दो आने की चीज़ के लिए खुल्ला नहीं करवाते

उस सौ रुपए के नोट को

ज़मीन बचाने के एवज़ में

ले गया पटवारी

इस बचाने के चक्कर में,

खो दिया हमने सब कुछ

बचने के नाम पर बचे रह गए हैं सिर्फ़ आँसू

जिनसे भीगती रहती है—

हमारी आत्मा की ज़मीन।

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर