असहनीय

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

सुगना और मैं

सोलह की उम्र में स्कूल से भागे

घरवालों ने दरवाज़े बंद कर लिए

माँ कपूत कहकर

अपनी कोख को कोसने लगी

खाट पर बैठे पिता ने

मेरी तरफ़ देखा भी नहीं

बहन ससुराल में थी

उसने जाने क्या सोचा होगा

भाई ने जात-बिरादरी के डर से

हज़ार रुपए देकर

गाँव से भगा दिया

मेरे दिशाहीन पैर

उस शहर में पहुँचे

जहाँ गाँवों से उजड़े हुए लोग

मज़दूरी करते हैं...

मैंने सबसे पूछा?

ख़ुद से पूछा

क्या किया मैंने

सबने हत्या से भी असहनीय बताया

जीवन के सबसे कोमल दिन

इस तरह कठोर हुए

हम शहर के चौराहे पर मज़दूर हो गए

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुर