हक वफ़ा का जो हम जताने लगे - अल्ताफ़ हुसैन हाली

अल्ताफ़ हुसैन हालीअल्ताफ़ हुसैन हाली

3 min read · 12.3K reads

हक वफ़ा का जो हम जताने लगे
आप कुछ कह के मुस्कुराने लगे

हम को जीना पड़ेगा फुरक़त में
वो अगर हिम्मत आज़माने लगे

डर है मेरी जुबान न खुल जाये
अब वो बातें बहुत बनाने लगे

जान बचती नज़र नहीं आती
गैर उल्फत बहुत जताने लगे

तुम को करना पड़ेगा उज्र-ए-जफा
हम अगर दर्द-ए-दिल सुनाने लगे

बहुत मुश्किल है शेवा-ए-तस्लीम
हम भी आखिर को जी चुराने लगे

वक़्त-ए-रुखसत था सख्त “हाली” पर
हम भी बैठे थे जब वो जाने लगे
अल्ताफ़ हुसैन हाली
About the poet

अल्ताफ़ हुसैन हाली

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अल्ताफ़ हुसैन हाली

  1. धूम है अपनी पारसाई की - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    धूम थी अपनी पारसाई कीकी भी और किससे आश्नाई की

    12.4K reads
  2. इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायदख़ुद-ब-ख़ुद[1], दिल में है इक शख़्स समाया जाता

    12.4K reads
  3. फ़रिश्ते से बेहतर है इन्सान बनना - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    बढ़ाओ न आपस में मिल्लत ज़ियादामुबादा कि हो जाए नफ़रत ज़ियादा

    12.4K reads
  4. जहाँ में ‘हाली किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजिएगाये भेद है अपनी ज़िन्दगी का बस इसकी चर्चा न कीजिएगा

    12.4K reads
  5. ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    ऐ इश्क़! तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ाजिस घर से सर उठाया उस घर को खा के छोड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like