फ़रिश्ते से बेहतर है इन्सान बनना - अल्ताफ़ हुसैन हाली

अल्ताफ़ हुसैन हालीअल्ताफ़ हुसैन हाली

5 min read · 12.4K reads

बढ़ाओ न आपस में मिल्लत ज़ियादा
मुबादा कि हो जाए नफ़रत ज़ियादा

तक़ल्लुफ़ अलामत है बेग़ानगी की
न डालो तक़ल्लुफ़ की आदत ज़ियादा

करो दोस्तो पहले आप अपनी इज़्ज़त
जो चाहो करें लोग इज़्ज़त ज़ियादा

निकालो न रख़ने नसब में किसी के
नहीं कोई इससे रज़ालत ज़ियादा

करो इल्म से इक़्तसाबे-शराफ़त
नसाबत से है ये शराफ़त ज़ियादा

फ़राग़त से दुनिया में दम भर न बैठो
अगर चाहते हो फ़राग़त ज़ियादा

जहाँ राम होता है मीठी ज़बाँ से
नहीं लगती कुछ इसमें मेहनत ज़ियादा

मुसीबत का इक इक से अहवाल कहना
मुसीबत से है ये मुसीबत ज़ियादा

फिर औरों की तकते फिरोगे सख़ावत
बढ़ाओ न हद से सख़ावत ज़ियादा

कहीं दोस्त तुमसे न हो जाएँ बदज़न
जताओ न अपनी महब्बत ज़ियादा

जो चाको फ़क़ीरी में इज़्ज़त से रहना
न रक्खो अमीरों से मिल्लत ज़ियादा

है उल्फ़त भी वहशत भी दुनिया से लाज़िम
पै उल्फ़त ज़ियादा न वहशत ज़ियादा

फ़रिश्ते से बेहतर है इन्सान बनना
मगर इसमें पढ़ती है मेहनत ज़ियादा
अल्ताफ़ हुसैन हाली
About the poet

अल्ताफ़ हुसैन हाली

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अल्ताफ़ हुसैन हाली

  1. धूम है अपनी पारसाई की - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    धूम थी अपनी पारसाई कीकी भी और किससे आश्नाई की

    12.4K reads
  2. इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायदख़ुद-ब-ख़ुद[1], दिल में है इक शख़्स समाया जाता

    12.4K reads
  3. जहाँ में ‘हाली किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजिएगाये भेद है अपनी ज़िन्दगी का बस इसकी चर्चा न कीजिएगा

    12.4K reads
  4. ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    ऐ इश्क़! तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ाजिस घर से सर उठाया उस घर को खा के छोड़ा

    12.4K reads
  5. है जुस्तजू कि ख़ूब से हो ख़ूबतर कहाँ - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    है जुस्तजू कि ख़ूब से है ख़ूबतर कहाँअब ठहरती है देखिये जाकर नज़र कहाँ

    12.4K reads