धूम है अपनी पारसाई की - अल्ताफ़ हुसैन हाली

अल्ताफ़ हुसैन हालीअल्ताफ़ हुसैन हाली

2 min read · 12.4K reads


धूम थी अपनी पारसाई की
की भी और किससे आश्नाई की

क्यों बढ़ाते हो इख़्तलात बहुत
हमको ताक़त नहीं जुदाई की


मुँह कहाँ तक छुपाओगे हमसे
तुमको आदत है ख़ुदनुमाई की

न मिला कोई ग़ारते-ईमाँ
रह गई शर्म पारसाई की

मौत की तरह जिससे डरते थे
साअत आ पहुँची उस जुदाई की

ज़िंदा फिरने की हवस है ‘हाली’
इन्तहा है ये बेहयाई की
अल्ताफ़ हुसैन हाली
About the poet

अल्ताफ़ हुसैन हाली

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अल्ताफ़ हुसैन हाली

  1. इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायदख़ुद-ब-ख़ुद[1], दिल में है इक शख़्स समाया जाता

    12.4K reads
  2. फ़रिश्ते से बेहतर है इन्सान बनना - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    बढ़ाओ न आपस में मिल्लत ज़ियादामुबादा कि हो जाए नफ़रत ज़ियादा

    12.4K reads
  3. जहाँ में ‘हाली किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजिएगाये भेद है अपनी ज़िन्दगी का बस इसकी चर्चा न कीजिएगा

    12.4K reads
  4. ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    ऐ इश्क़! तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ाजिस घर से सर उठाया उस घर को खा के छोड़ा

    12.4K reads
  5. है जुस्तजू कि ख़ूब से हो ख़ूबतर कहाँ - अल्ताफ़ हुसैन हाली

    है जुस्तजू कि ख़ूब से है ख़ूबतर कहाँअब ठहरती है देखिये जाकर नज़र कहाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like