मैं आँसुओं को उनसे चुराता चला गया - अल्पना नारायण

अल्पना नारायणअल्पना नारायण1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

मैं आँसुओं को उनसे चुराता चला गया
बेफ़िक्र मुझको और रुलाता चला गया

मेरी वफ़ा का रंग नज़र आएगा कैसे
मैं बेवफ़ा हूँ दाग लगाता चला गया

बदलेगा मेरा वक़्त भी ऐ दोस्त एक दिन
यह ऐतबार दिल को कराता चला गया

मिटता रहा हवाओं के संग आ के बार-बार
जो अक्स रेत पर मैं बनाता चला गया

हमदर्द उसे जब से हमने बना लिया
वह दर्द मेरे नाम लिखाता चला गया
अल्पना नारायण
About the poet

अल्पना नारायण

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like