हम रोए तो लगा ज़माना रोता है - अल्पना नारायण

अल्पना नारायणअल्पना नारायण1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

हम रोए तो लगा ज़माना रोता है
रोज़ यहाँ इक नया फ़साना होता है

कहीं खनकते जाम ख़ुशी के गीत कहीं
कोई भूखे पेट बेचारा सोता है

नहीं वक़्त पर कर पाता जो निर्णय वो
बीच भँवर में फँसकर नाव डुबोता है

दामन अपना खाली देख दुखी मत हो
उतना ही मिलता है जितना बोता है

रिश्ते, नाते, प्यार, वफ़ा सब बेमानी
रिश्ता केवल मजबूरी का होता है
अल्पना नारायण
About the poet

अल्पना नारायण

View profile & all 5 Poems / Stories