कितने दिन हो गए पिया को शहर गए - अल्पना नारायण

अल्पना नारायणअल्पना नारायण1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

कितने दिन हो गए पिया को शहर गए
पलकों पर दो आँसू आकर ठहर गए

बचपन से रक्खा था दिल के कोने में
वो अरमान न जाने सब अब किधर गए

ख़्वाबों की तस्वीर सजाई थी हमने
इधर-उधर सब रंग अचानक बिखर गए

आज़ादी पर उनको भाषण देना था
घर के पंछी के दोनों पर कतर गए

जिनके कारण रुसवाई का दंश सहा
वो भी आज बिना कुछ बोले गुज़र गए
अल्पना नारायण
About the poet

अल्पना नारायण

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like