गुफ़्तुगू जो होती है साल-ए-नौ से अम्बर की - नज़्म

अलीना इतरतअलीना इतरत6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

गुफ़्तुगू जो होती है साल-ए-नौ से अम्बर की

गर्म होने लगती हैं सर्दियाँ दिसम्बर की

जाने वाले लम्हे तो लौट कर नहीं आते

कारोबार-ए-दुनिया के पर ये रुक नहीं पाते

क्यों न मसअले सारे इस तरह से हल कर लें

साल-ए-नौ के हर पल को प्यार की ग़ज़ल कर लें

सज्दा-ए-मोहब्बत से आओ मो'तबर कर दें

साल-ए-नौ के आँगन को ख़ुशबुओं का घर कर दें

तन-बदन उम्मीदों के फिर से महके महके हैं

रुख़ नई तमाज़त से ख़्वाहिशों के दहके हैं

इक नया वरक़ खोलें हम किताब-ए-हस्ती का

दिल सबक़ पढ़ें फिर से ज़िंदगी की मस्ती का

दिल से दिल के मिलने की नुक़रई सदाएँ हों

रंग-ए-इश्क़-ओ-उल्फ़त की रेशमी हवाएँ हों

दिल के साज़ से फूटें यूँ मोहब्बतों के सुर

हों ख़ुशी के ख़्वाबों के सुर हक़ीक़तों के सुर

अम्न और तहफ़्फ़ुज़ से शाद फिर रहें हम सब

नफ़रतें न बाँटें अब मुल्क क़ौम और मज़हब

दहशतों की लाशों पर अम्न की रिदा डालें

और ख़िज़ाँ के मौसम को फ़स्ल-ए-गुल बना डालें

साल-ए-नौ की आमद पर मुश्किलें सभी हारें

इतनी हों अँधेरों पर रौशनी की यलग़ारें

मंदिर-ओ-मसाजिद सब अम्न के हों गहवारे

ख़्वाब 'अलीना' इंसाँ के हों कभी न बंजारे

अलीना इतरत
About the poet

अलीना इतरत

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश