शरीक-ए-हाल-ए-दिल-ए-बे-क़रार आज - अलीम अख्तर

अलीम अख्तरअलीम अख्तर

3 min read · 12.4K reads

शरीक-ए-हाल-ए-दिल-ए-बे-क़रार आज भी है
किसी की याद मेरी ग़म-गुसार आज भी है

मुझे तो कल भी न था उन पर इख़्तियार कोई
और उन को मुझ पे वही इख़्तियार आज भी है

तेरी तरफ़ से ज़ुहूर-ए-करम नहीं न सही
तेरे करम का मुझे ऐतबार आज भी है

वो रस्म-ए-शौक़ कहाँ अब मगर ये आलम है
के जैसे दिल को तेरा इंतिज़ार आज भी है

किसी का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा तो अब कहाँ लेकिन
निशान-ए-सजदा सर-ए-रह-गुज़ार आज भी है

वो उन का ग़म के निगाहें बदल चुका अख़्तर
कमाल-ए-शौक़ का परवरदिगार आज भी है
अलीम अख्तर
About the poet

अलीम अख्तर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अलीम अख्तर

  1. दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए - अलीम अख्तर

    दर्द बढ़ कर दवा न हो जाएज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

    12.4K reads
  2. दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना - अलीम अख्तर

    दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना न करेंआप इस अंदाज़-ए-नज़र से मुझे देखा न करें

    12.4K reads
  3. किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो है - अलीम अख्तर

    किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो हैतुलू-ए-सुब्ह-हा-ए-क़यामत का इंतिज़ार तो है

    12.4K reads
  4. मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ - अलीम अख्तर

    मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ होनामुबारक हर नफ़स को इक हयात-ए-जावेदाँ होना

    12.4K reads
  5. मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या - अलीम अख्तर

    मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्याग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like