उठेंगे मौत से पहले - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

उठेंगे मौत से पहले उसी सफ़र के लिए
जिसे हयात के सदमों ने मुल्तवी न किया
वो हम कि फूल की लौ को फ़रेब देते थे
क़रीब-ए-शाम सितारों की रहगुज़र पे चले
वो हम की ताज़ा जहाँ के नक़ीब-ए-ज़न थे नए
सबा की चाल से आगे हमारी चाल रही
मगर गुमान के क़दमों ने उस को तय न किया
वही सफ़र जो हमारे और उस के बीच रहा
जिसे हयात के सदमों ने मुल्तवी न किया

उठा के हाथ में नेज़े पिला के आब-ए-सराब
कमीन-गाह-ए-हवस से निशाने दिल के लिए
तमाम सम्त से आई शहाबियों की सिपाह
हमारी ज़ात को घेरा मिसाल-ए-लश्कर-ए-शाम

हज़ार बार उलझ के फटा लिबास-ए-यक़ीं
मगर टली न कभी उस मुबाहिसे से ज़बाँ
जो साकिनान-ए-ज़मीं और हमारे बीच हुआ
रह-ए-वक़ार पे बैठे थे आइने ले कर
जिन्हें सबात पे कोई भी इख़्तियार न था
थमा के हाथ में ग़म के बुराक़-ए-दिल की अनाँ
निकल गए न रूके रूह की हदों से इधर
फ़लक के कोहना दरीचे सलाम करते रहे

मगर चराग़ का साया अभी वजूद में है
ज़रूर अपने हिसारों में लेगा नूर-ए-दिमाग़
सहर के वक़्त बढ़ेगा ग़ुनूदगी का असर
दराज़ होगा वहीं दर्द के शबाब का क़द
मिला ग़ुबार की सूरत जहाँ नसीब का फल
जहाँ शिकार हुआ है मिरी ज़बाँ का हुनर
वहीं से ढूँढ लाएँगे आदमी की ख़बर
उठेंगे मौत से पहले उसी सफ़र के लिए
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

    हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहींतो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में

    12.4K reads
  5. मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

    मिरे चराग़ बुझ गएहवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like