ये कौन तुम से अब कहे - नज़्म

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.5K reads

ये कौन तुम से अब कहे

ये रोज़ रोज़ दर्द के जो सिलसिले हैं कम करो

ज़रा तो तुम करम करो

जो रोज़ रोज़ आओगे जो रोज़ रोज़ जाओगे

कहाँ तलक रुलाओगे कहाँ तलक सताओगे

न मुझ पे अब सितम करो जो हो सके करम करो

मिला गया है रास्ता ये मुश्किलों से जो हमें

मिलें तो इस तरह मिलें कि फूल बन के हम खिलें

ये मैं जो मैं हूँ न रहूँ

ये तुम जो तुम हो न रहो

कुछ इस तरह बहम करो

चलो ये धागे ज़ीस्त के उँगलियों पे डाल के

खेलते हैं हम ज़रा भूलते हैं सब ज़रा

कहीं अगर उलझ गए तो प्यार से सुलझ गए

मोहब्बतों के कुछ दिए जो मिल के हम जलाएँगे

कभी जले कभी बुझे कभी बुझे कभी जले

चराग़-ए-ज़िंदगी अगर

तो मिल कि हम बचाएँगे

बिछड़ गए तो फूल खिल ना पाएँगे

ये कौन तुम से अब कहे

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी