तुझ को आना पड़ा यहीं तो फिर

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

तुझ को आना पड़ा यहीं तो फिर

न मिला हम सा गर हसीं तो फिर

कौन तेरा ख़याल रक्खेगा

बा'द मेरे हुआ हज़ीं तो फिर

जिस पे तुझ को ग़ुरूर है वो दिल

खो गया गर यहीं कहीं तो फिर

आ नहीं सकता कोई तुझ को याद

टूट जाए तिरा यक़ीं तो फिर

दिल कुशादा-दिली पे नाज़ाँ है

न हुआ वो अगर मकीं तो फिर

सोचती हूँ कि किस लिए मैं भी

जब ये तय है कि तू नहीं तो फिर

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like