लेकिन - नज़्म

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

तुम ने थामा हाथ जो मेरा

मैं ने समझा अपने दिल की सारी बातें

बस अब तुम से कह डालूँगी

और तुम्हारे सीने लग कर

अपने सारे ग़म रो लूँगी

लेकिन तुम भी हँसते चेहरे के दीवाने

सच है अब हम अपनी अपनी दुनियाओं में गुम रहते हैं

ये भी सच हम दोनों बिल्कुल तन्हा जीना सीख गए हैं

सच है चाहत की वो बातें

दोनों ही को याद नहीं हैं

ये भी सच तजदीद-ए-वफ़ा अब

ना-मुम्किन है

सब कुछ सच है

लेकिन तुम से आँख मिलाते दिल डरता है

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like