एहसास - नज़्म

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

रात प्लेट में दुख रक्खा था

सुब्ह के कप में बे-ज़ारी थी

शाम चाय के साथ पड़ा था

दिल की सूरत वाला बर्फ़ी का इक टुकड़ा

आज मिरे कमरे में फिर से हिज्र की टेबल पर

दिल का पियाला यूँ अश्कों से भरा हुआ था

अंदर से कुछ टूट गया था

और इक जग यादों से भरा मेरी जानिब देख रहा था

एक गिलास थकन का ख़ाली

जैसे दर से कोई सवाली

बिन पाए ही लौट गया था

नींद के तकिए पर सर रक्खा

मेरे सिरहाने किताब तुम्हारी

मेरा जीवन दम साधे चुप-चाप पड़ा था

मैं ने जूँही हाथ बढ़ाया

लफ़्ज़ों से इक चेहरा उभरा

रात बहुत ही बीत चुकी है

अब सो जाओ

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी