देर-सवेर तो हो जाती है - नज़्म

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

दरवाज़े पे जो आँखें हैं

आँखों में जो सपने हैं

उन सपनों में जो मूरत है

वो मेरी है

दरवाज़े के बाहर क्या है

इक रस्ता है

जिस पर मेरी यादों का शहर बसा है

मेरा रस्ता देखने वाली उन आँखों का जाल बिछा है

मुझे पता है

लेकिन उन आँखों को कैसे मैं ये बात बताऊँ

हर रस्ते पे इतनी भीड़ चलना मुश्किल हो जाता है

आवाज़ों के इस जंगल से बचना मुश्किल हो जाता है

दुख का ऐसा लम्हा आता है हँसना मुश्किल हो जाता है

जब ऐसे हालात खड़े हों

क़दमों में ज़ंजीर की सूरत

रौशनियों के साए पड़े हों

ऐसे में दिल उन आँखों से

एक ही बात कहे जाता है

देर-सवेर तो हो जाती है

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी