क्या अदा है ! - अलका सर्वत मिश्रा

अलका सर्वत मिश्राअलका सर्वत मिश्रा2 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

ये है
मुझे पददलित करने की
तुम्हारी एक और कोशिश
पर ये कामयाब नहीं होगी

बहुत झेले हैं

बरसों से
तुम्हारी बातें, तुम्हारी चालें
तमाम सरकारी आश्वासनों जैसे
तुम्हारे नुस्खे
 
दबने की एक सीमा होती है
जब दबाव ज्यादा हो जाये
तो फट जाता है
ज्वालामुखी
और समेट लेता है
अपनी आग में
हजारों बस्तियों को
हजारों शहरों को
 
और फिर
बस राख बचाती है
जश्न मनाने के लिए
अलका सर्वत मिश्रा
About the poet

अलका सर्वत मिश्रा

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like