फ़ित्ने अजब तरह के - अकबर हैदराबादी

Akbar Hyderabadiअकबर हैदराबादी20 Jan 1925 – 29 Aug 2021

3 min read · 12.4K reads

फ़ित्ने अजब तरह के समन-ज़ार से उठे
सारे परिंद शाख़-ए-समर-दार से उठे

दीवार ने क़ुबूल किया सैल-ए-नूर को
साए तमाम-तर पस-ए-दीवार से उठे

जिन की नुमू में थी न मुआविन हवा कोई
ऐसे भी गुल ज़मीन-ए-ख़ास-ओ-ख़ार से उठे

तस्लीम की सरिश्त बस ईजाब ओ क़ुबूल
सारे सवाल जुरअत-ए-इंकार से उठे

शहर-ए-तअल्लुक़ात में उडती है जिन से ख़ाक
फित्ने वो सब रऊनत-ए-पिंदार से उठे

आँखों को देखने का सलीक़ा जब आ गया
कितने नक़ाब चेहरा-ए-असरार से उठे

तस्वीर-ए-गर्द बन गया अकबर चमन तमाम
कैसे ग़ुबार वादी-ए-कोहसार से उठे.
Akbar Hyderabadi
About the poet

Akbar Hyderabadi अकबर हैदराबादी

लंदन में एक लम्बे समय से निवास कर रहे अकबर हैदराबादी (अकबर अली ख़ाँ) की गिनती ग़ज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण शायरों में होती है। उनकी पैदाइश 1925 में हैदराबाद में हुई, यहीं पर आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उच्चा शिक्षा के लिए वह 1955 में आक्सफ़ोर्ड चले गये और फिर…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like