दिल दबा जाता है कितना - अकबर हैदराबादी

Akbar Hyderabadiअकबर हैदराबादी20 Jan 1925 – 29 Aug 2021

3 min read · 12.4K reads

दिल दबा जाता है कितना आज ग़म के बार से
कैसी तंहाई टपकती है दर ओ दीवार से

मंज़िल-ए-इक़रार अपनी आख़िरी मंज़िल है अब
हम के आए हैं गुज़र कर जादा-ए-इंकार से

तर्जुमाँ था अक्स अपने चेहरा-ए-गुम-गश्ता का
इक सदा आती रही आईना-ए-असरार से

माँद पड़ते जा रहे थे ख़्वाब-तस्वीरों के रंग
रात उतरती जा रही थी दर्द की दीवार से

मैं भी अकबर कर्ब-आगीं जानता हूँ ज़ीस्त को
मुंसलिक है फ़िक्र मेरी फ़िक्र-ए-शोपनहॉर से.
Akbar Hyderabadi
About the poet

Akbar Hyderabadi अकबर हैदराबादी

लंदन में एक लम्बे समय से निवास कर रहे अकबर हैदराबादी (अकबर अली ख़ाँ) की गिनती ग़ज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण शायरों में होती है। उनकी पैदाइश 1925 में हैदराबाद में हुई, यहीं पर आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उच्चा शिक्षा के लिए वह 1955 में आक्सफ़ोर्ड चले गये और फिर…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like