बदन से रिश्ता-ए-जाँ - अकबर हैदराबादी

Akbar Hyderabadiअकबर हैदराबादी20 Jan 1925 – 29 Aug 2021

5 min read · 12.4K reads

बदन से रिश्ता-ए-जाँ मोतबर न था मेरा
मैं जिस में रहता था शायद वो घर न था मेरा

क़रीब ही से वो गुज़रा मगर ख़बर न हुई
दिल इस तरह तो कभी बे-ख़बर न था मेरा

मैं मिस्ल-ए-सब्ज़ा-ए-बेगाना जिस चमन में रहा
वहाँ के गुल न थे मेरे समर न था मेरा

न रौशनी न हरारत ही दे सका मुझ को
पराई आग में कोई शरर न था मेरा

ज़मीन को रू-कश-ए-अफ़लाक कर दिया जिस ने
हुनर था किस का अगर वो हुनर न था मेरा

कुछ और था मेरी तश्कील ओ इर्तिक़ा का सबब
मदार सिर्फ़ हवाओं पे गर न था मेरा

जो धूप दे गया मुझ को वो मेरा सूरज था
जो छाँव दे न सका वो शजर न था मेरा

नहीं के मुझ से मेरे दिल ने बे-वफ़ाई की
लहू से रब्त ही कुछ मोतबर न था मेरा

पहुँच के जो सर-ए-मंज़िल बिछड़ गया मुझ से
वो हम-सफ़र था मगर हम-नज़र न था मेरा

इक आने वाले का मैं मुंतज़िर तो था अकबर
हर आने वाला मगर मुंतज़िर न था मेरा.
Akbar Hyderabadi
About the poet

Akbar Hyderabadi अकबर हैदराबादी

लंदन में एक लम्बे समय से निवास कर रहे अकबर हैदराबादी (अकबर अली ख़ाँ) की गिनती ग़ज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण शायरों में होती है। उनकी पैदाइश 1925 में हैदराबाद में हुई, यहीं पर आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उच्चा शिक्षा के लिए वह 1955 में आक्सफ़ोर्ड चले गये और फिर…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like