क़िस्तों में ज़िंदगी

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी मिलती है एकमुश्त

पर कटती है क़िस्तों में

जन्म लेते ही खुल जाता है खाता

लेकिन केवल सुख या केवल दुःख

किसी आदमी के

हिस्से में नहीं आता

सुख-दुःख का बैंक-बैलेंस

रहता है घटता-बढ़ता

प्रश्न यह नहीं कि जमा-पूँजी कितनी है

या ज़िंदगी में क्या मिला

बल्कि जो मिला उसका

आदमी ने क्या किया

प्रश्न यह नहीं कि वह जिया या मरा

बल्कि यह कि

वह जिया तो कैसे जिया

और मरा तो कैसे मरा!

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like