बूढ़े हुए कबीर - अजय पाठक

Ajay Pathakअजय पाठक14 Jan 1960

4 min read · 12.4K reads

बूढ़े हुए कबीर
आजकल
ऊँचा सुनते हैं।


आंखो से है साफ झलकती
भीतर की बेचैनी
हुए अकारथ साखी-दोहे
बिरथा गई रमैनी।
खांस-खांस कर
समरसता की
चादर बुनते हैं।


रह जाते हैं कोलाहल में
शब्द सभी खोए
दुखिया दास कबीर अहर्निश
जागे औ´ रोए
आडंबर के
लेकिन जब-तब
रेशे धुनते हैं।


मगहर का माहौल सियासी
पहले जैसा है
माया ठगिनी की बस्ती में
सब कुछ पैसा है
पंडित, मुल्ला
अब भी
कांकर-पाथर चुनते हैं।


बात-बात पर उन्हें चिढ़ा कर
बालक हैं हंसते
बड़े सयाने जब तक उन पर
ताने हैं कसते
धरम-धजा के
वाहक उनसे
जलते- भुनते हैं।
Ajay Pathak
About the poet

Ajay Pathak अजय पाठक

जन्म- 14 जनवरी 1960, बलिया (उ.प्र.) शिक्षा- विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों में स्नातक। प्राणी शास्त्र, भारतीय मध्यकालीन इतिहास, हिंदी साहित्य, समाज शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विषयों में स्नातकोत्तर। मुग़ल कालीन भारत की शिक्षा प्रणाली,…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी