पृथ्वी हमारी स्मृति में
इतनी पुरानी
जितनी बच्चों के लिए माँ
इतनी नई
जितनी अभी पढ़ी जा रही रहस्य कथा
इतनी अंतरंग कि ध्यान से बाहर
इतनी स्थाई कि लगभग अदृश्य
गोया पृथ्वी नहीं
हमारी रगों में बहता रक्त।
पृथ्वी हमारी स्मृति में
इतनी पुरानी
जितनी बच्चों के लिए माँ
इतनी नई
जितनी अभी पढ़ी जा रही रहस्य कथा
इतनी अंतरंग कि ध्यान से बाहर
इतनी स्थाई कि लगभग अदृश्य
गोया पृथ्वी नहीं
हमारी रगों में बहता रक्त।

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्त्रीय संग…
View profile & all 31 Poems / Stories