लीलामय

अजंता देवअजंता देव31 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

तुम्हें देखे बिना चैन नहीं

किंतु देख सकूँ तुम्हें पूरा

मेरे पास ऐसे नैन नहीं

मन के पट पर रेखाओं का खेल

कितनी तूलिकाओं और रंगों से खेला गया

स्वार्थ के काले से

ईर्ष्या के हरे तक

प्रेम के लीलामय लाल

और वैराग्य के गेरू तक

अँगुलियाँ डुबो दी मैंने

इंद्र के गाढ़े धनुष में

पर हाय!

जब भी चाहा बनाना चित्र

बन गया विचित्र।

अजंता देव
About the poet

अजंता देव

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्‍थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्‍त्रीय संग…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like