अतिथि

अजंता देवअजंता देव31 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

नहीं जानती

तुम्हारा क़द

चेहरा और नाम

क्या पता

कैसा गीत गाते हो

या बिल्कुल नहीं

पीते हो अगर

तो कौन-सी शराब

आदमी को क्या समझते हो

तुम्हारे कोट पर कहाँ की धूल है

इसे कब ख़रीदा था

तुमने या तुम्हारे पिता ने

क्या करते हो प्रेम

नदियों के किनारे बिताए हैं कुछ दिन

क्या विचार है लड़कियों के बारे में

तुम्हारे हाथों में थैला किताबों का है या बम का

यों ही घंटी बजाने से

कोई अतिथि नहीं हो जाता

अजंता देव
About the poet

अजंता देव

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्‍थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्‍त्रीय संग…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like