ये हसीं लोग हैं तू इन की मुरव्वत पे - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

4 min read · 12.4K reads

ये हसीं लोग हैं तू इन की मुरव्वत पे न जा
ख़ुद ही उठ बैठ किसी इज़्न ओ इजाज़त पे न जा

सूरत-ए-शम्मा तेरे सामने रौशन हैं जो फूल
उन की किरनों में नहा शौक़-ए-समाअत पे न जा

दिल सी चेक-बुक है तेरे पास तुझे क्या धड़का
जी को भा जाए तो फिर चीज़ की क़ीमत पे न जा

इतना कम-ज़र्फ़ न बन उस के भी सीने में है दिल
उस का एहसास भी रख अपनी ही राहत पे न जा

देखता क्या है ठहर कर मेरी जानिब हर रोज़
रोज़न-ए-दर हूँ मेरी दीद की हैरत पे न जा

तेरे दिल-सोख़्ता बैठे हैं सर-ए-बाम अभी
बाल खोले हुए तारों भारी इस छत पे न जा

मेरी पोशाक तो पहचान नहीं है मेरी
दिल में भी झाँक मेरी ज़ाहिरी हालत पे न जा.
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  3. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  4. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  5. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like