वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

4 min read · 12.3K reads

जो ख्याल थे, न कयास थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए
जो मोहब्बतों की आस थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए

जिन्हें मानता नहीं ये दिल, वो ही लोग मेरे है हमसफ़र
मुझे हर तरह से जो रास थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए

मुझे लम्हा भर की रफ़ाक़तों के सराब बोहत सतायेंगे
मेरी उम्र भर की प्यास थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए

ये जो जाल सारे है आरजी, ये गुलाब सारे है कागजी
गुल-ए-आरजू की जो बास थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए

जिन्हें कर सका न क़ुबूल मैं, वो ही शरीक-ए-राह सफ़र हुए
जो मेरी तलब, मेरी आस थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए

मेरी धडकनों के करीब थे, मेरी चाह थे, मेरा ख्वाब थे
वो जो रोज़-ओ-शब मेरे पास थे, वो ही लोग मुझसे बिछड़ गए
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  3. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  4. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  5. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like