तुम्हारी लन-तरानी के करिश्मे देखे भाले हैं - अहसन मारहरवी

Aahsan Marharviअहसन मारहरवी9 Nov 1876 – 30 Aug 1940

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी लन-तरानी के करिश्मे देखे भाले हैं
चलो अब सामने आ जाओ हम भी आँख वाले हैं

न क्यूँकर रश्क-ए-दुश्मन से ख़लिश हो ख़ार-ए-हसरत की
ये वो काँटा है जिस से पाँव में क्या दिल में छाले हैं

ये सदमा जीते जी दिल से हमारे जा नहीं सकता
उन्हें वो भूले बैठे हैं जो उन पर मरने वाले हैं

हमारी ज़िंदगी से तंग होता है अबस कोई
ग़म-ए-उल्फ़त सलामत है तो कै दिन जीने वाले हैं

‘अमीर’ ओ ‘दाग़’ तक ये इम्तियाज़ ओ फ़र्क़ था ‘अहसन’
कहाँ अब लखनऊ वाले कहाँ अब दिल्ली वाले हैं
Aahsan Marharvi
About the poet

Aahsan Marharvi अहसन मारहरवी

उपनाम :'अहसन' मूल नाम :सय्यद अली अहसन जन्म :09 Nov 1876 | एटा, उत्तर प्रदेश निधन :30 Aug 1940 Nickname: 'Ahsan' Original Name: Syed Ali Ahsan Born :09 Nov 1876 | Etah, Uttar Pradesh Died :30 Aug 1940

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Aahsan Marharvi

  1. ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं का - अहसन मारहरवी

    ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं काना-आक़ेबत-अँदेश रहेगा न कहीं का

    12.4K reads
  2. चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जाना - अहसन मारहरवी

    चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जानाजिस तरह आँख उठे महव-ए-अदा हो जाना

    12.4K reads
  3. जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा - अहसन मारहरवी

    जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहाहसरतों का रात दिन मातम रहा

    12.4K reads
  4. मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाए - अहसन मारहरवी

    मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाएसौ हिजाबों में जो पिंहाँ है नुमायाँ हो जाए

    12.4K reads
  5. ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हम - अहसन मारहरवी

    ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हममजबूर हैं के लड़ नहीं सकते ख़ुदा से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like