मैं हर अपराह्न
तालाब के तट पर बैठ
आटे की गोलियाँ खिलाता हूँ
मछलियों को
फेंकी गई हर गोली पर
सैकड़ों मछलियाँ
झपट्टा मारती हैं एक साथ
और यह नियमित कर्म है हमारा
एक अपराह्न
मैं नहीं आ पाऊँगा तट पर
कोई शिकारी काँटा फेंकेगा
अपराह्न के उसी वक़्त
सैकड़ों मछलियाँ एक साथ
झपट पड़ेंगी उस पर।








