भविष्य

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

भविष्य लौटता है मेरी तरफ़

रणभूमि से लँगड़ाते हुए उस घोड़े की तरह

जिसकी पीठ पर सेनापति की लाश है

वर्तमान के कौन-से वार ने घोड़े को घायल किया?

अतीत की कौन-सी ग़लती से सेनापति मारा गया?

मैं नहीं जानता

कायर राजा की तरह

बार-बार शराब गटकता हूँ

और झरोखे से झाँकता हूँ

सोचता हूँ

भविष्य चाहे एक हो लेकिन

मेरे पास घायल होने के लिये असंख्य घोड़े हों

मारे जाने के लिए असंख्य सेनापति।

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories