ज़माना हो गया है ख़्वाब देखे - अहमद शनास

Ahmad Shanasअहमद शनास

3 min read · 12.4K reads

ज़माना हो गया है ख़्वाब देखे
लहू में दर्द का शब-ताब देखे

मनाज़िर को बहुत मुद्दत हुई है
निगाहों में नया इक बाब देखे

सितारा शाम को जब आँख खोले
अचानक चाँद को पायाब देखे

वो चिंगारी सी दे क़ुर्बत की मुझ को
तो फिर सूरज की आब-ओ-ताब देखे

कई रातें हुईं खिड़की में घर की
तअल्लुक़ का नया महताब देखे

मैं लफ़्ज़ों की नई फ़सलें उगाऊँ
वो सन्नाटों के ताज़ा ख़्वाद देखे

मेरी आँखों में सावन रंग भर दे
मुझे ऐ काश वो सैराब देखे

न वो आवारगी का शौक़ ‘अहमद’
न कोई दश्त को बेताब देखे
Ahmad Shanas
About the poet

Ahmad Shanas अहमद शनास

अहमद शनास कविता, ग़ज़ल तथा कविताओं का अहमद शनास Ahmad Shanas Poetry, Ghazals and Poems of Ahmed Shanas

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like