मैं फ़तह-ए-ज़ात मंज़र तक न पहुँचा - अहमद शनास

Ahmad Shanasअहमद शनास

3 min read · 12.4K reads

मैं फ़तह-ए-ज़ात मंज़र तक न पहुँचा
मिरा तेशा मिरे सर तक न पहुँचा

उसे मेमार लिक्खा बस्तियों ने
कि जो पहले ही पत्थर तक न पहुँचा

तिजारत दिल की धड़कन गिन रही है
तअल्लुक़ लुत्फ़-ए-मंज़र तक न पहुँचा

शगुफ़्ता गाल तीखे ख़त का मौसम
दोबारा नख़्ल-ए-पैकर तक न पहुँचा

बहुत छोटा सफ़र था ज़िंदगी का
मैं अपने धर के अंदर तक न पहुँचा

ये कैसा प्यास का मौसम है ‘अहमद’
समुंदर दीदा-ए-तर तक न पहुँचा
Ahmad Shanas
About the poet

Ahmad Shanas अहमद शनास

अहमद शनास कविता, ग़ज़ल तथा कविताओं का अहमद शनास Ahmad Shanas Poetry, Ghazals and Poems of Ahmed Shanas

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like