लम्हा लम्हा रोज़ ओ शब को देर होती जाएगी - अहमद शनास

Ahmad Shanasअहमद शनास

3 min read · 12.4K reads

लम्हा लम्हा रोज़ ओ शब को देर होती जाएगी
ये सफ़र ऐसा है सब को देर होती जाएगी

सब्ज़ लम्हों को उगाने का हुनर भी सीखना
वर्ना इस रंग-ए-तलब को देर होती जाएगी

इस हवा में आदमी पत्थर का होता जाएगा
और रोने के सबब को देर होती जाएगी

देखना तेरा हवाला कुछ से कुछ हो जाएगा
देखना शेर ओ अदब का देर होती जाएगी

रफ़्ता रफ़्ता जिस्म की परतें उतरती जाएँगी
काग़ज़ी नाम ओ नसब को देर होती जाएगी

आम हो जाएगा काग़ज़ के गुलाबों का चलन
और ख़ुशबू के सबब को देर होती जाएगी

सारा मंज़र ही बदल जाएगा ‘अहमद’ देखना
मौसम-ए-रूख़्सार-ओ-लब को देर होती जाएगी
Ahmad Shanas
About the poet

Ahmad Shanas अहमद शनास

अहमद शनास कविता, ग़ज़ल तथा कविताओं का अहमद शनास Ahmad Shanas Poetry, Ghazals and Poems of Ahmed Shanas

View profile & all 4 Poems / Stories