ज़मज़मा नाला-ए-बुलबुल ठहरे

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

ज़मज़मा नाला-ए-बुलबुल ठहरे

मैं जो फ़रियाद करूँ ग़ुल ठहरे

नग़्मा-ए-कुन के करिश्मे देखो

कहीं क़ुम क़ुम कहीं क़ुलक़ुल ठहरे

जाल में कातिब-ए-आमाल फँसें

दोश पर आ के जो काकुल ठहरे

रात दिन रहती है गर्दिश उन को

चाँद सूरज क़दह-ए-मुल ठहरे

मेरा कहना तिरा सुनना मालूम

जुम्बिश-ए-लब ही अगर गुल ठहरे

जान कर भी वो न जानें मुझ को

आरिफ़ाना ही तजाहुल ठहरे

आशिक़ी में ये तनज़्ज़ुल कैसा

आप हम क्यूँ गुल-ओ-बुलबुल ठहरे

तुझ पे खुल जाए जो राज़-ए-हमा-ऊस्त

फ़लसफ़ी दूर ओ तसलसुल ठहरे

आँख से आँख में पैग़ाम आए

गर निगाहों का तवस्सुल ठहरे

खुल गई बे-हमगी बा-हमगी

कुल मैं जब महव हुए कुल ठहरे

दिल से दिल बात करे आँख से आँख

आशिक़ी का जो तवस्सुल ठहरे

क्यूँ न फ़िरदौस में जाए 'माइल'

जब मोहम्मद का तवस्सुल ठहरे

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

    प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैंआईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

    12.4K reads
  3. महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

    महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

    12.4K reads
  4. क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

    क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार कारोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

    12.4K reads
  5. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like