वो बुत परी है निकालें न बाल-ओ-पर ता'वीज़

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

वो बुत परी है निकालें न बाल-ओ-पर ता'वीज़

हैं दोनों बाज़ू पे इस के इधर उधर ता'वीज़

वो हम नहीं जो हों दीवाने ऐसे कामों से

किसे पिलाते हो पानी में घोल कर ता'वीज़

उठेगा फिर न कलेजे में मीठा मीठा दर्द

अगर लिखे मिरे दिल पर तिरी नज़र ता'वीज़

कहाँ वो लोग कि जिन के अमल का शोहरा था

कुछ इस ज़माने में रखता नहीं असर ता'वीज़

पिलाया साँप को पानी जो मन निकाल लिया

नहाने बैठे हैं चोटी से खोल कर ता'वीज़

वहाँ गया जो कोई दिल ही भूल कर आया

रखे हैं गाड़ के उस ने इधर उधर ता'वीज़

पस-ए-फ़ना भी मोहब्बत का सिलसिला न मिटा

तिरे गले में है और मेरी क़ब्र पर ता'वीज़

ये भेद है कि न मुर्दे डरें फ़रिश्तों से

बना के क़ब्र बनाते हैं क़ब्र पर ता'वीज़

ये क्या कि ज़ुल्फ़ में रक्खा है बाँध कर मिरा दिल

उसे भी घोल के पी जाओ जान कर ता'वीज़

जो चाँद से हैं बदन हैं वो चाँद तारों में

गुलों में हैकलें हैकल के ता-कमर ता'वीज़

हुए हैं हज़रत-ए-'माइल' भी दिल में अब क़ाइल

कुछ ऐसा लिखती है ऐ जाँ तिरी नज़र ता'वीज़

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

    प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैंआईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

    12.4K reads
  3. महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

    महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

    12.4K reads
  4. क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

    क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार कारोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

    12.4K reads
  5. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी