जब मेरे सामने तेरा रुख़ ए ज़ेबा होगा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

5 min read · 12.4K reads

जब मेरे सामने तेरा रुख़-ए-ज़ेबा होगा
तब कहीं जा के शब-ए-गम का सवेरा होगा

है मेरा ख़ान-ए-दिल तेरे लिए चश्म बराह
तू न आएगा अगर कैसे गुज़ारा होगा

किस तरह मेरे गुज़रते हैं शब-ओ-रोज़ न पूछ
होगा महसूस तुझे जब कभी तन्हा होगा

गुलबदन,गुन्चा दहन,ज़ोहरा जबीन,जान ए ग़ज़ल
कितना पुरकैफ़ -ओ- हसीन तेरा नज़ारा होगा

है तेरी जलवागाह-ए-नाज़-ओ-अदा होश रूबा
सोचता हूँ मैं सरापा तेरा कैसा होगा

है मुझे जोश-ए-जुनून में भी तेरा पास ओ लहाज़
तू हो रुसवा यह मुझे कैसे गवारा होगा

यह तेरी ज़ुल्फ -ए-गिरहगीर है ग़ारतगरे होश
तुझ को मश्शात-ए-फ़ितरत ने सँवारा होगा

तेरा जाना है खिज़ां और तेरा आना है बहार
तू न होगा तो यह बेकैफ़ नज़ारा होगा

तेरी तस्वीर ए तस्व्वुर है निहायत पुरकैफ़
होगा क्या रूबरू जब भी तेरा जलवा होगा

लाया यह सोज़-ए-दुरून रंग बिल-आख़िर बर्क़ी
अब तेरे सामने वो हुस्न-ए-दिलारा होगा
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  4. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  5. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like