चाँद—
दफ़ा हो जाओ
हवा—
मुझ तक सुगंध न लाओ
खिड़कियो—
बंद हो जाओ
दीवालो—
और निकट आओ
छत—
मुझ पर झुक जाओ
बत्तियो—
गुल हो जाओ
धड़कनो—
थम जाओ
साँसो—
और न दबाओ
स्मृतियो—
दूर जाओ
अँधेरो—
और गहराओ
कफ़न बनो
मुझ पर छा जाओ।
चाँद—
दफ़ा हो जाओ
हवा—
मुझ तक सुगंध न लाओ
खिड़कियो—
बंद हो जाओ
दीवालो—
और निकट आओ
छत—
मुझ पर झुक जाओ
बत्तियो—
गुल हो जाओ
धड़कनो—
थम जाओ
साँसो—
और न दबाओ
स्मृतियो—
दूर जाओ
अँधेरो—
और गहराओ
कफ़न बनो
मुझ पर छा जाओ।

नाम: अदनान कफ़ील ‘दरवेश‘ जन्म: 30 जुलाई 1994 जन्म स्थान: ग्राम/ पोस्ट- गड़वार, ज़िला- बलिया, उत्तर प्रदेश शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस आनर्स में स्नातक सृजन: छिटपुट प्रकाशन अदनान कफ़ील अय्यूबी दरवेश महज 21 वर्ष की उम्र के हैं लेकिन उनकी कविताओं…
View profile & all 11 Poems / Storiesकुर्सियाँ उल्टी पड़ी हैंतंदूर बुझ चुका है
जब मैं पैदा हुआअयोध्या में ढहाई जा चुकी थी एक क़दीम मुग़लिया मस्जिद
बचपन में मुझेमाँ और पिता के बीच में
एकमैं चाहता हूँ जब काव्य-पाठ के लिए मंच पर बुलाया जाऊँ
वो जमा होंगे एक दिन और खेलेंगे एक साथ मिलकरवो साफ़-सुथरी दीवारों पर