राहत-ए-जाँ से तो ये दिल का वबाल अच्छा है - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

4 min read · 12.4K reads

राहत-ए-जाँ से तो ये दिल का वबाल अच्छा है
उस ने पूछा तो है इतना तेरा हाल अच्छा है

माह अच्छा है बहुत ही न ये साल अच्छा है
फिर भी हर एक से कहता हूँ के हाल अच्छा है

तेरे आने से कोई होश रहे या न रहे
अब तलक तो तेरे बीमार का हाल अच्छा है

ये भी मुमकिन है तेरी बात ही बन जाए कोई
उसे दे दे कोई अच्छी सी मिसाल अच्छा है

दाएँ रुख़्सार पे आतिश की चमक वजह-ए-जमाल
बाएँ रुख़्सार की आग़ोश में ख़ाल अच्छा है

आओ फिर दिल के समंदर की तरफ़ लौट चलें
वही पानी वही मछली वही जाल अच्छा है

कोई दीनार न दिरहम न रियाल अच्छा है
जो ज़रूरत में हो मौजूद वो माल अच्छा है

क्यूँ परखते हो सवालों से जवाबों को अदीम
होंट अच्छे हों तो समझो के सवाल अच्छा है.
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.3K reads
  3. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  4. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  5. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like