बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

4 min read · 12.4K reads

बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई
जैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

कौन ये चलता है मेरे साथ बे-जिस्म-ओ-सदा
चाप ये किस की मेरी हर रह-गुज़र में रह गई

गूँजते रहते हैं तनहाई में भी दीवार ओ दर
क्या सदा उस ने मुझे दी थी के घर में रह गई

और तो मौसम गुज़र कर जा चुका वादी के पार
बस ज़रा सी बर्फ़ हर सूखे शजर में रह गई

रात दरिया में फिर इक शोला सा चकराता रहा
फिर कोई जलती हुई कश्ती भँवर में रह गई

रात भर होता रहा है किन ख़ज़ानों का नुज़ूल
मोतियों की सी झलक हर बर्ग-ए-तर में रह गई

लौट कर आए न क्यूँ जाते हुए लम्हे अदीम
क्या कमी मेरी सदा-ए-बे-असर में रह गई
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  3. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads
  5. इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा - अदीम हाशमी

    इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगामैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like