हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

3 min read · 12.4K reads

हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते
तुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

अक्स पानी में मोहब्बत के उतारे होते
हम जो बैठे हुए दरिया के किनारे होते

जो मह ओ साल गुज़ारे हैं बिछड़ कर हम ने
वो मह ओ साल अगर साथ गुज़ारे होते

क्या अभी बीच में दीवार कोई बाक़ी है
कौन सा ग़म है भला तुम को हमारे होते

आप तो आप हैं ख़ालिक़ भी हमारा होता
हम ज़रूरत में किसी को न पुकारे होते

साथ अहबाब के हासिद भी ज़रूरी हैं अदीम
हम सुख़न अपना सुनाते जहाँ सारे होते.
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  3. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  4. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  5. इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा - अदीम हाशमी

    इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगामैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like