फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

4 min read · 12.4K reads

फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था
सामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

वो के ख़ुश-बू की तरह फैला था चार सू
मैं उसे महसूस कर सकता था छू सकता न था

रात भर पिछली ही आहट कान में आती रही
झाँक कर देखा गली में कोई भी आया न था

मैं तेरी सूरत लिए सारे ज़माने में फिरा
सारी दुनिया में मगर कोई तेरे जैसा न था

ये भी सब वीरानियाँ उस के जुदा होने से थीं
आँख धुँधलाई हुई थी शहर धुंदलाया न था

सैंकड़ों तूफ़ान लफ़्ज़ों में दबे थे ज़ेर-ए-लब
एक पत्थर था ख़ेमोशी का के जो हटता न था

याद कर के और भी तकलीफ़ होती थी अदीम
भूल जाने के सिवा अब कोई भे चारा न था

मस्लेहत ने अजनबी हम को बनाया था अदीम
वरना कब इक दूसरे को हम ने पहचाना न था
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  3. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  4. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads
  5. इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा - अदीम हाशमी

    इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगामैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like