आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

2 min read · 12.4K reads

आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर
ख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

आँखें खुली रही हैं मेरी इंतिज़ार में
आए न ख़्वाब दीद-ए-बे-दार देख कर

ग़म की दुकान खोल के बैठा हुआ था मैं
आँसू निकल पड़े हैं ख़रीदार देख कर

क्या इल्म था फिसलने लगेंगे मेरे क़दम
मैं तो चला था राह को हम-वार देख कर

हर कोई पार-साई की उम्दा मिसाल था
दिल ख़ुश हुआ है एक गुनह-गार देख कर.
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  2. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  3. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads
  5. इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा - अदीम हाशमी

    इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगामैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like