कुछ हिज्र के मौसम ने सताया नहीं इतना - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

3 min read · 12.4K reads

कुछ हिज्र के मौसम ने सताया नहीं इतना
कुछ हम ने तेरा सोग मनाया नहीं इतना

कुछ तेरी जुदाई की अज़िय्यत भी कड़ी थी
कुछ दिल ने भी ग़म तेरा मनाया नहीं इतना

क्यूँ सब की तरह भीग गई हैं तेरी पलकें
हम ने तो तुझे हाल सुनाया नहीं इतना

कुछ रोज़ से दिल ने तेरी राहें नहीं देखीं
क्या बात है तू याद भी आया नहीं इतना

क्या जानिए इस बे-सर-ओ-सामानी-ए-दिल ने
पहले तो कभी हम को रुलाया नहीं इतना.
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  3. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  4. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  5. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like