इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा - अदीम हाशमी

अदीम हाशमीअदीम हाशमी

3 min read · 12.4K reads

इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगा
मैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा

भागता हूँ हर तरफ़ ऐसे हवा के साथ साथ
जिस तरह सच मुच मुझे उस का पता मिल जाएगा

किस तरह रोकोगे अश्कों को पस-ए-दीवार-ए-चश्म
ये तो पानी है इसे तो रास्ता मिल जाएगा

एक दिन तो ख़त्म होगी लफ़्ज़ ओ मानी की तलाश
एक दिन तो मुझ को मेरा मुद्दआ मिल जाएगा

छोड़ ख़ाली घर को आ बाहर चलें घर से अदीम
कुछ नहीं तो कोई चेहरा चाँद सा मिल जाएगा.
अदीम हाशमी
About the poet

अदीम हाशमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अदीम हाशमी

  1. आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख कर - अदीम हाशमी

    आया हूँ संग ओ ख़िश्त के अम्बार देख करख़ौफ़ आ रहा है साया-ए-दीवार देख कर

    12.4K reads
  2. बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओ - अदीम हाशमी

    बड़ा वीरान मौसम है कभी मिलने चले आओहर इक जानिब तेरा ग़म है कभी मिलने चले आओ

    12.4K reads
  3. बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गई - अदीम हाशमी

    बस कोई ऐसी कमी सारे सफ़र में रह गईजैसे कोई चीज़ चलते वक़्त घर में रह गई

    12.4K reads
  4. फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न था - अदीम हाशमी

    फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा भी न थासामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था

    12.4K reads
  5. हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होते - अदीम हाशमी

    हम बहर-हाल दिल ओ जाँ से तुम्हारे होतेतुम भी इक आध घड़ी काश हमारे होते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like